जानिए साधारण सी मूंगफली के सेहत से जुड़े अनेक फायदे

जानिए साधारण सी मूंगफली के सेहत से जुड़े अनेक फायदे

रोहित पाल

सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी और हल्की-हल्की ठंड भी होने लगी है और सर्दी के मौसम में मूंगफली खाने का अपना ही अलग मजा है। हालांकि नट्स की भीड़ में लोग पीनट्स यानी मूंगफली को इतना तवज्जो नहीं देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इसके अपने ही बहुत सारे फायदे हैं। मूंगफली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको सेहतमंद रखने का काम करते हैं।

क्या हैं फायदे?

वैसे तो मूंगफली एक साधारण सी खाने की चीज है लेकिन इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। सोया और बीन्स जैसी फलियों में जितने पोषक तत्व पाए जाते हैं वैसे ही मूंगफली में भी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कार्ब्स की मात्रा कम होती है इसीलिए इसे एक सेहतमंद स्नैक्स में से एक माना जाता है।  इसमें बायोटिन, कॉपर, नियासिन, फॉलेट, विटामिन ई, मैग्नीशियम और मैंगजीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ये ऐसे पोषक तत्व हैं जो हार्ट हेल्थ और हार्ट से जुडी बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखता है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है और वजन घटाने के साथ हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायक होती है। मूंगफली में रेजवेराट्रोल जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो एंटी-एजिंग का काम करते हैं।

इसके अन्य फायदे-

  • मूंगफली में पाए जाने वाले पोषक त्तव पेट से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा करता है। इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्या दूर रहती है।
  • मूंगफली के खाने से शरीर को शक्ति मिलती है यह पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद करता है।
  • मूंगफली गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर होता है।
  • मूंगफली में ओमेगा 6 पाया जाता है जो त्वचा को कोमल व नम बनाए रखता है।
  • मूंगफली दिल से जुड़ी कई बीमारियों में फायदेमंद होती है।

मूंगफली का सेवन करने से पहले यह अवशय जान लें कि कही आपको मूंगफली से एलर्जी तो नही है। क्योंकि मूंगफली से जुड़ी एलर्जी बहुत ही गभींर एलर्जी मानी जाती है। इसका सेवन एक मात्रा में करें।

 

इसे भी पढ़ें-

गरीबों के काजू में अमीरों वाले गुण

बीपी और शुगर में गुणकारी है पोषण से भरपूर ये अनाज

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।